Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

रांची-उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रांची सहित झारखंड के पलामू, रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, हजारीबाग जिले में दो से तीन डिग्री सेल्सियस पारा गिरने की संभावना व्यक्त की है, जबकि अगले चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी संभव है. बुधवार की सुबह कोहरा छाए रहने और दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह में कोहरा और धुंध तथा बादल रहने के कारण कनकनी रहेगी.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड का असर लगभग समाप्त हो जाने की उम्मीद है. झारखंड में सबसे कम तापमान लातेहार में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. 24 घंटे में इसमें कोई बदलाव नहीं आया है. मंगलवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस तथा मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शहर–न्यूनतम तापमान
रांची–12.4
जमशेदपुर–13.5
मेदिनीनगर–12.7
बोकारो–12.1
चाईबासा–10.2
देवघर–12.9
हजारीबाग–10.0
गढ़वा–11.0
सरायकेला–12.6
गोड्डा–16.1
लातेहार–08.3
चतरा–10.6
खूंटी–13.0
लोहरदगा–10.0
धनबाद–15.0

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles