Top 5 This Week

Related Posts

सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन मिले आर्चबिशप विंसेंट आइंद से, क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं, देखिये इस मुलाकात की खास तस्वीरें

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज डॉ० कामिल बुल्के पथ स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात की। दोनों ने उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम हेमंत ने केक काटकर सभी लोगों को वितरित किया और मैरी क्रिसमस की बधाई दी। बता दें कि हेमंत सोरेन हर साल क्रिसमस पर आर्च बिशप से मिलते हैं और उनको शुभकामना देते हैं।
इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्रिसमस पर वे राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हैं। कहा कि जिस तरह से झारखंड में अनेकों पर्व को खुले मन और भाईचारे के साथ मनाते हैं, उसी तरह से मैरी क्रिसमस को भी मनाया जायेगा।
विधायक कल्पना सोरेन ने सबको मेरी क्रिसमस कहा और सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि आर्च विशप से वह आशीर्वाद लेने भी पहुंची थीं।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles