Top 5 This Week

Related Posts

दिवाली 2025 की सही तारीख पर खत्म हुआ भ्रम: इस दिन होगी लक्ष्मी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन का समय

इस बार दिवाली 2025 को लेकर लोगों में काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, क्योंकि कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिनों—20 और 21 अक्टूबर—को पड़ रही है। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर लक्ष्मी पूजा किस दिन की जाए। अब देशभर के प्रमुख ज्योतिषाचार्यों ने इस संदेह को दूर करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि दिवाली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को ही मनाई जाएगी।

दिवाली हमेशा कार्तिक अमावस्या की प्रदोष कालीन तिथि में मनाई जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 20 अक्टूबर को प्रदोषकाल से लेकर रात्रि तक अमावस्या तिथि रहेगी, इसलिए यही दिन लक्ष्मी पूजन के लिए सर्वोत्तम रहेगा।
वहीं, 21 अक्टूबर की सुबह अमावस्या तिथि के अल्पकालीन प्रभाव के चलते कार्तिक अमावस्या स्नान का विधान रहेगा। जो लोग अपने ऑफिस या कार्यस्थल पर पूजा करते हैं, वे अगले दिन सुबह पूजन कर सकते हैं।

दिवाली लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

  • तारीख: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

  • लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: शाम 07:08 बजे से 08:18 बजे तक

  • प्रदोष काल: शाम 05:46 बजे से 08:18 बजे तक

  • वृषभ लग्न काल: शाम 07:08 बजे से 09:03 बजे तक

यह वही समय माना गया है जब मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घरों में आती हैं और धन, समृद्धि एवं सुख का आशीर्वाद देती हैं।

निशीथ कालीन पूजा मुहूर्त

जिन लोगों को रात्रि में लक्ष्मी पूजन करना शुभ लगता है, उनके लिए भी विशेष समय निर्धारित किया गया है —

  • निशीथ काल: रात 11:41 से 12:31 बजे तक

  • सिंह लग्न: देर रात 01:38 से 03:56 बजे तक

 दिवाली 2025 के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • अपराह्न (चर, लाभ, अमृत): दोपहर 03:44 से 05:46 बजे तक

  • सायाह्न (चर): शाम 05:46 से 07:21 बजे तक

  • रात्रि (लाभ): रात 10:31 से 12:06 बजे तक (21 अक्टूबर)

  • उषाकाल (शुभ, अमृत, चर): तड़के 01:41 से 06:26 बजे तक (21 अक्टूबर)

इस तरह, 20 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में दिवाली का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग दीप जलाकर, लक्ष्मी-गणेश पूजन कर अपने जीवन में धन, सौभाग्य और खुशहाली की कामना करेंगे।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles