Top 5 This Week

Related Posts

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:Warning of a siege and sit-in movement if no action is taken.

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा व्यवस्था में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी और अवैध वसूली के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने सोमवार को जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि निजी स्कूलों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस “घेरा डालो डेरा डालो” आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जमशेदपुर के निजी स्कूल अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। स्कूलों द्वारा प्रत्येक वर्ष री-एडमिशन के नाम पर बिल्डिंग मेंटेनेंस शुल्क के तौर पर भारी-भरकम राशि वसूली जा रही है। इसके अलावा हर वर्ष किताबें और सिलेबस बदल दिए जाते हैं और किताबें, यूनिफॉर्म तथा जूते-चप्पल स्कूल द्वारा निर्धारित दुकानों से ही खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने सेंट मेरिज स्कूल का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ केवल आठवीं कक्षा तक ही बीपीएल कोटे का लाभ दिया जा रहा है, जबकि यह सुविधा 12वीं तक होनी चाहिए। उन्होंने निजी स्कूलों में लगातार बढ़ती फीस का भी मुद्दा उठाया और इसे अवैध करार दिया।
कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जिला शिक्षा विभाग द्वारा जल्द से जल्द निजी स्कूलों की इस मनमानी पर रोक नहीं लगाई गई, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी और स्कूलों के सामने घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles