Top 5 This Week

Related Posts

रांची में धूमधाम से मनाया गया सीपीआई का 100वां स्थापना दिवस

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय में पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने पर पूरे उल्लास के साथ उत्सव पर्व के रूप में में मनाया मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने की ।

स्थापना दिवस कार्यक्रम समारोह में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, एटक के प्रदेश सचिव अशोक यादव, लोक सहकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते जैनेंद्र तथागत राज्य कार्यकारिणी के सदस्य ए के रशीदी किसान सभा के महासचिव पुष्कर महतो रांची के प्रतिष्ठित डॉक्टर आरपी चौधरी शहित कई लोग मौजूद थे,
सर्वप्रथम झंडो तोलन एवं शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर 1 मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने100 साल का लंबा सफर अंग्रेजों के लड़ाई से लेकर सामंती अवशेष आजादी के बाद भी देश को बनाने संवारने किसान मजदूर छात्र नौजवान के हक और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। संघर्ष के क्रम में हजारों हजार की संख्या में पार्टी के सदस्यों ने अपनी शहादत देकर लाल झंडे के रंग को और लाल गहरा कर दिया. उन शहीद साथियों की सलामी देते हुए पाठक ने कहा कि वर्ष 2025 संगठन और संघर्ष का वर्ष रहेगा आने वाले दिन के लिए पार्टी पूरी तैयारी कर रही है। संगठन को मजबूत बनाने देश में मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी बनाने की पहल की शुरुआत की गई। लोगों को संबोधित करते हुए आरपी चौधरी ने कहा कि देश के निर्माण में कम्युनिस्टो की अहम भूमिका रही है, उन्होंने 100 साल संघर्ष की गाथा को विस्तृत रूप से लोगों बताया, भंते जैनेंद्र तथागत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक इतिहास रहा है, आज तक कभी भी हालात से समझौता नहीं किया एटक के महासचिव अशोक यादव ने कहा कि हमारा संघर्ष का एक लंबा इतिहास रहा है, देश में सबसे ज्यादा शहादत देने वाली पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी है। देश के मजदूर की लड़ाई लड़ते हुए अंग्रेजों से भी कई अधिकार प्राप्त किया, लेकिन आज मोदी सरकार मजदूरों की अधिकार को छीन रही है. 8 घंटा काम 8 घंटा आराम एवं 8 घंटे मनोरंजन की बातें मनवाई थी लेकिन मोदी सरकार 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम करवा रही है।

स्थापना दिवस के अवसर पर रांची जिला सचिव अजय सिंह के कई वरिष्ठ साथियों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक जिला सचिव अजय कुमार सिंह किसान सभा के महासचिव पुष्कर महतो वरीय उपाध्यक्ष भंते जैनेंद्र तथागत अब्दुल कलाम रसीदी आरपी चौधरी ipta के श्यामल मलिक पुरंदर महतो लक्ष्मी देवी अमित कुमार मनोज ठाकुर शहीद कई लोग मौजूद थे.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles