रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

CRPF medical camp:थालकोबाद में सीआरपीएफ का मेडिकल कैंप,सुदूरवर्ती ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ

27 मार्च 2025
गुवा । 26वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र थालकोबाद, थाना छोटानागरा में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देश पर किया गया, जबकि चिकित्सा सेवाएं सहायक कमांडेंट डॉक्टर ऋषभशेखर के द्वारा प्रदान की गईं। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित इस मेडिकल कैंप में सारंडा के सुदूरवर्ती गांव थालकोबाद के लगभग 90 से 100 स्थानीय एवं जरूरतमंद ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
शिविर में विशेष रूप से बुखार, बदन दर्द, कुपोषण और एनीमिया जैसी आम स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जांच एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस शिविर को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों ने भी भरपूर सहयोग किया। ग्रामीणों की उपस्थिति और सहयोग ने यह दर्शाया कि इस प्रकार की पहलें न सिर्फ आवश्यक हैं, बल्कि बेहद प्रभावशाली भी साबित हो सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान गांव के मुंडा, स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं अन्य सम्मानित ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। थोलकोबाद जैसे दुर्गम और नक्सल प्रभावित इलाके में सीआरपीएफ द्वारा इस प्रकार के जनहितैषी कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों के लिए किसी सौगात से कम नहीं था।
ग्रामीणों ने 26वीं वाहिनी सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई। यह मेडिकल कैंप न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का जरिया था, बल्कि सीआरपीएफ और ग्रामीणों के बीच विश्वास और सहयोग का पुल भी बना। ऐसे आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *