शनिवार, 7 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

एक बार फिर चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहा,भारी बारिश, भीषण शीत लहर, घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी

16 दिसंबर 2024

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों में अगले 2 दिन में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं उत्तर भारत और मध्य भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिन समुद्र तटों से भीषण समुद्री लहरों के टकराने, भारी से बहुत भारी बारिश होने, भीषण शीत लहर चलने, घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। देशभर में मौसम ऐसा होने के कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने, बर्फीली हवाएं चलने के कारण है। आइए जानते हैं कि अगले 3 दिन देश का मौसम कैसा रहेगा? वहीं इस समय देशभर में मौसमी परिस्थतियां कैसी हैं?
अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना; छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भीषण से भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में घना कोहरा छाने के अलर्ट हैं।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल में बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। करीब 12 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 7 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
क्योंकि ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ था, जिससे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है। इस एरिया के अगले 2 दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने के आसार हैं। वहीं मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल में पश्चिमी विक्षोभ, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान और निचले हिस्से में निकटवर्ती जम्मू संभाग पर एक्टिव है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *