नई दिल्ली। दिसंबर 2026 की शुरुआत के साथ आम आदमी की जेब से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। एक दिसंबर को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दामों की मासिक समीक्षा कर सकती हैं। उसी दिन से एसबीआई क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक के कुछ शुल्क भी नए हो जाएंगे। कमोडिटी कारोबार में सेबी के संशोधित मार्जिन नियम लागू होंगे। इसी महीने 15 दिसंबर तक अग्रिम कर की तीसरी किस्त और 31 दिसंबर तक विलंबित आयकर रिटर्न जमा करने की समय सीमा है। चार दिसंबर को आरबीआई ब्याज दर पर फैसला करेगा, जबकि आधार में ईमेल जोड़ने की सुविधा 31 दिसंबर तक बिना शुल्क उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें: बिहार में 1 दिसंबर से सुधा दूध महंगा, काउ मिल्क में 5 रुपये तक बढ़ोतरी


