Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद: गोधर पंप के पास अज्ञात अपराधियों की फायरिंग, ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल

धनबाद :जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना गोधर पंप के पास हुई, जहां ड्राइवर उमा शंकर सिंह और खलासी नीतीश कुमार को निशाना बनाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसुंडा कोलियरी से कोयला लोड कर बिहार के बक्सर ले जाने के दौरान यह घटना हुई। झगड़े के बाद अपराधियों ने दोनों पर गोलीबारी कर दी। फायरिंग में ड्राइवर उमा शंकर सिंह को दो गोलियां लगीं, जबकि खलासी नीतीश कुमार को एक गोली लगी।

घायलों को पहले धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles