https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crimeEastern States

Embarrassing incident at TATA Nagar-शर्मनाक घटना : धंधे के लिए बेचने जा रहे थे’, जमशेदपुर में 13 साल की नाबालिग से रेप, महिला सहित 3 गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के गोलमुरी में पुलिस ने 13 साल की एक नाबालिग से रेप के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम दयानंद पाठक, रिंकी देवी और विजय कृष्ण पाणिग्रही हैं। पीड़िता के पिता के बयान पर गोलमुरी थाना में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। दयानंद गोविंदपुर के गदड़ा का रहने वाला है। अन्य आरोपी उसके रिश्तेदार हैं और नामदा बस्ती में रहते हैं। नाबालिग लड़की के परिजनों ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची को वेश्यावृत्ति में धकेलने जा रहे थे।

बताया जाता है कि पीड़िता को दयानंद पहले से जानता था। वह पहले पीड़िता को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए विजय कृष्ण और उसकी पत्नी ने उपचार करा दिया। इधर, पुलिस से शिकायत में नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी लड़की को लेकर बनारस भाग रहे थे। वहां लड़की को गलत धंधे में धकेलने की साजिश थी। इसके लिए उसे अपने घर ले गए थे, जहां पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

उसे बेचने के लिए जा रहे थे कि इसकी जानकारी उन्हें मिल गई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बनारस जाने के रास्ते से आरोपियों को गिरफ्तार किया और नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस शनिवार को मामले का खुलासा करेगी।

इस मामले में पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवारवालों के अनुसार, तीनों मिलकर नाबालिग लड़को बेचने जा रहे थे। नाबालिग लड़की के घरवालों ने कहा कि आरोपी लड़की को धंधे में धकेलने के लिए शहर से बाहर ले जा रहे थे। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!