शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

30 सितंबर 2025
इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

इंटरनेशनल क्रिकेट से एक और दिग्गज खिलाड़ी ने अलविदा कह दिया है। इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने रविवार को अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। करीब 15 साल लंबे करियर को विराम देने का उनका फैसला क्रिकेट जगत के लिए हैरान करने वाला रहा।

भारत और इंग्लैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज के दौरान वोक्स चोटिल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने आखिरी टेस्ट के अंतिम दिन बल्लेबाजी की, लेकिन टीम को बचा नहीं पाए। हाल ही में जब एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हुआ तो उनका नाम लिस्ट में नहीं था। माना जा रहा है कि इसी के बाद उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला पक्का कर लिया।

करियर की शुरुआत और उपलब्धियां

क्रिस वोक्स ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद 2013 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा। अगस्त 2025 में भारत के खिलाफ ओवल में खेला गया टेस्ट उनका आखिरी मैच साबित हुआ।

  • टेस्ट करियर: 62 मैच, 192 विकेट (200 विकेट पूरे करने से चूके)

  • वनडे करियर: 122 मैच, 173 विकेट

  • टी20 इंटरनेशनल: 33 मैच, 31 विकेट

Also Read: एशिया कप 2025 फाइनल: भारत की जीत लेकिन पाकिस्तान के आतंकवाद की भेंट चढ़े खून की कीमत पर सवाल

क्रिस वोक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा, “वह क्षण आ गया है। मैंने तय कर लिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यही सही समय है। इंग्लैंड के लिए खेलना बचपन का सपना था और मैं भाग्यशाली हूं कि यह सपना पूरा हुआ। करीब 15 सालों तक थ्री लायंस पहनना और साथियों के साथ खेलना मेरे जीवन का गर्व है।”

उन्होंने अपने डेब्यू को याद करते हुए कहा कि “2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करना कल की ही बात लगता है। दो विश्व कप जीतना और शानदार एशेज सीरीज का हिस्सा बनना अविश्वसनीय रहा।”

वोक्स ने अपने माता-पिता, पत्नी एमी और बेटियों लैला व एवी का भी धन्यवाद किया और कहा कि उनके समर्थन के बिना यह सफर संभव नहीं था।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *