यूपी:यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में दो महीने से कम दिन है। 24 फरवरी से 12 मार्च तक नकलविहीन परीक्षा के लिए तैयारी तेज हो गई है। ऑनलाइन नजर रखने के लिए क्वींस इंटर कॉलेज मलदहिया में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों को जोड़ने की प्रक्रिया चलेगी। परीक्षा केंद्रों की वेब कास्टिंग होगी।
जिले में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 92,563 विद्यार्थी शामिल होंगे। 10वीं में 45,493 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 22,384 बालक और 23109 बालिकाएं इसमें शामिल होंगी।
12वीं में 47,070 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। इनमें 22,702 बालक और 24,368 बालिकाएं हैं। कंट्रोल रूम में 10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। हर कंप्यूटर से 12 से अधिक परीक्षा केंद्र जोड़े जाएंगे।
परीक्षा केंद्रों से वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे के मॉडल नंबर, आईडी पासवर्ड, राउटर का विवरण मांगा जा रहा है। विशेषज्ञ कंट्रोल रूम में बैठकर निगरानी कर सकेंगे। कोई भी गतिविधि संदिग्ध होने पर अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। ताकि नकल विहीन परीक्षा हो सके।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



