https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Entertainment

मशहूर रेडियो जॉकी और इन्फ्लुएंसर सिमरन ने फ्लैट मे फांसी लगाकर किया सुसाइड

हरियाणा : गुरुग्राम से दुखद घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली आरजे और इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह की मौत की खबर ने लोगों को हैरान किया है। रेडियो जॉकी और इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह गुरुग्राम में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। उनकी लाश कमरे में लटकी मिली। इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली सिमरन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अपने कंटेंट से लोगों का दिल जीत लेती थीं। अब हाल में ही उनकी मौत की खबर ने उनके परिवार के साथ ही उनके चाहने वालों को भी निराश किया है।

इस नाम से थी मशहूर

‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से सिमरन सिंह मशहूर हुई थीं। लोकप्रिय फ्रीलांस रेडियो जॉकी गुरुग्राम में रहती थीं। ये हादसा बीते दिन यानी बुधवार का बताया जा रहा है। परिवार ने सिमरन के शव को रिकवर कर लिया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। सिमरन सिर्फ 25 साल की थी और छोटी सी उम्र में ही उनका दुनिया को अलविदा कह देना परिवार के लिए गहरा सदमा है। सिमरन सिंह मूल रूप से जम्मू की रहने वाली थीं। उनके चाहने वाले उन्हें जम्मू की धड़कन कहते थे। छोटी सी उम्र में ही सिमरन सोशल मीडिया की दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन गई थीं।

इस जगह रहती थीं सिमरन सिंह

अगर आप सिमरन सिंह के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर डालें तो वो काफी हैप्पी पोस्ट किया करती थीं। आखिरी बार उन्होंने 13 दिसंबर को अपनी तस्वीरें और रील पोस्ट की थीं। इसमें वो गुलाबी गाउन में खिलखिलाकर हंसती हुई झूमती नजर आईं। इसे देखकर लग रहा है कि वो कहीं बीच वेकेशन मनाने गई थीं। उनके बैकग्राउंड में समंदर का किनारा नजर आ रहा है। वैसे इस मामले में पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम सेक्टर 47 के अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं।

पुलिस ने दी जानकारी

गुरुग्राम के सेक्टर 47 में किराए के मकान में रहने वाली जम्मू-कश्मीर की आरजे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह ने बुधवार शाम को आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के बारे में पार्क अस्पताल से रात 10:30 बजे कॉल आया। पुलिस को सिमरन के फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही सिमरन के परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई। परिवार ने कहा कि सिमरन कुछ समय से परेशान चल रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया और इसके लिए उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार, सदर थाना, गुरुग्राम ने ये जानकारी दी है

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!