सोमवार, 2 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

बरेली उपद्रव: मौलाना तौकीर का एक और करीबी गिरफ्त में, फरहत की बेटियों ने लगाई सीएम योगी से गुहार

1 अक्टूबर 2025
बरेली उपद्रव: मौलाना तौकीर का एक और करीबी गिरफ्त में, फरहत की बेटियों ने लगाई सीएम योगी से गुहार

डेस्क: बरेली उपद्रव मामले में यूपी पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। पुलिस उपद्रवियों पर शिकंजा कस रही है और अब मौलाना तौकीर रजा का एक और करीबी नदीम पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी डॉ. नफीस खान अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, नफीस खान का पुलिस का हाथ काटने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है। इस मामले में किला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। नफीस पिछले चार दिनों से फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी सिलसिले में एक टीम उसके कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की बिजली काटने पहुंची, जबकि उससे जुड़ी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

उपद्रव का मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है। उसे शरण देने वाले फरहत और उसके बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस फरार नफीस समेत बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

इसी बीच फरहत की दोनों बेटियां मंगलवार को बरेली डीएम से मिलने पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि उनके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई न की जाए। उनका कहना है कि उनका किसी भी हिंसा में कोई हाथ नहीं है।

फरहत की बेटियों का कहना था कि उनके पिता पहले मौलाना तौकीर रजा की पार्टी से जुड़े थे, लेकिन बाद में अलग हो गए थे। दरगाह आला हजरत खानदान से संबंध होने के कारण उन्होंने मौलाना तौकीर रजा को अपने घर में जगह दी थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें पता चला कि उनका नाम भी आरोपियों की सूची में जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा – “हम निर्दोष हैं, हमारे घर पर बुलडोजर नहीं चलाया जाए।”

ये भी पढ़ें: Health News: क्या प्रेग्नेंसी में करवा चौथ का व्रत रखना सुरक्षित है? स्त्री रोग विशेषज्ञ से जानें किन स्थितियों में व्रत रखना हो सकता है खतरनाक

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *