Top 5 This Week

Related Posts

मकान में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत, मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चें शामिल

मध्य प्रदेश: देवास जिले में शुक्रवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत गई.घटना देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चें शामिल हैं. मकान में ही नीचे के फ्लोर पर डेयरी चलती थी, जिसमें आग लगी और धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया.
कुछ ही देर में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई. दूसरी मंजिल पर रहने वाले पति-पत्नी और दो बच्चों की हुई इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई.
मृतकों की पहचान दिनेश, उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग के रूप में हुई है. दिनेश पेशे से कारपेंटर थे और घर के ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी भी चलाते थे. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles