जमशेदपुर। टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिविजन की ओर से समर कैंप 2025 का भव्य शुभारंभ 9 मई को JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में किया गया। यह समर कैंप 22 दिनों तक चलेगा और 30 मई तक आयोजित रहेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कापरिट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डी बी सुन्द्रा राममं ने किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह समर कैंप केवल जमशेदपुर में आयोजित होता था, लेकिन अब टाटा स्टील ने इसे ओडिशा और गम्हरिया में भी शुरू कर दिया है।
इस वर्ष समर कैंप में चार से छह वर्ष के छोटे बच्चों को भी शामिल किया गया है। जमशेदपुर में कुल 1800 से अधिक बच्चों ने इस कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जो 20 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। छोटे बच्चों के लिए जुड़ो, कराटे, फुटबॉल और स्केटिंग जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं। इसके साथ ही समर कैंप में योगा, आर्ट, म्यूजिक और डांस जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ भी शामिल हैं।
जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी इस समर कैंप में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। डी बी सुन्द्रा राममं ने आशा जताई कि आने वाले वर्षों में इस कैंप में दस हजार से अधिक बच्चे भाग ले सकेंगे। शुभारंभ समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने जुड़ो और कराटे का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं अन्य बच्चों ने योगा का भी प्रदर्शन किया।
टाटा स्टील समर कैंप 2025 बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है, जो खेलों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ और सशक्त बनाने का प्रयास करता है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



