Top 5 This Week

Related Posts

Group of 500 devotees left for Hazur Sahib: मनजीत सिंह गिल सम्मानित

Jamshedpur। रंगरेटा शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी की 365वीं जयंती के अवसर पर हजूर साहिब में आयोजित होने वाले विशाल नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए बुधवार को करीब 500 श्रद्धालुओं का जत्था टाटानगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ।

रंगरेटा महासभा के नेतृत्व में श्रद्धालु संतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस से अबचल नगर, हजूर साहिब की पावन धरती के लिए रवाना हुए।

जत्थे की रवानगी से पहले टाटानगर स्टेशन पर सरबत के भले की अरदास की गई। इस दौरान संगत ने बाबा जीवन सिंह जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके त्याग, शौर्य एवं मानवता की सेवा को याद किया। अरदास के बाद श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ अपनी धार्मिक यात्रा शुरू की।

जत्थे को विदा करने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची के मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य स्टेशन पहुंचे। इनमें महासचिव परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, अजायब सिंह बरियार, दलजीत सिंह, बलदेव सिंह बब्बू और मनोहर सिंह मिते समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।

इस अवसर पर सरदार निशान सिंह ने जत्थे की अगुवाई कर रहे सरदार मनजीत सिंह गिल रंगरेटा और अन्य सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान जलपान की व्यवस्था भी की गई।

निशान सिंह ने कहा कि बाबा जीवन सिंह जी का जीवन त्याग, साहस, शौर्य और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। उनके पावन प्रकाश पर्व पर हजूर साहिब की धरती पर आयोजित नगर कीर्तन में शामिल होना संगत के लिए सौभाग्य की बात है।

इस मौके पर सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे और मीरा मुंडा ने भी श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जत्थे की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

करीब 500 श्रद्धालुओं के रवाना होने से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles