सोमवार, 2 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) से बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी

7 जनवरी 2025

देवघर: असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, देवघर द्वारा ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार की तरह होते हैं। गंभीर मामलों में यह ब्रोंकाइटिस और निमोनिया का कारण बन सकता है।

क्या करें

1. साफ-सफाई का ध्यान रखें और नियमित रूप से हाथ धोएं।

2. खांसते या छींकते समय रुमाल या टिश्यू का उपयोग करें।

3. घर के बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

4. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

5. अगर कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

क्या न करें

1. अनावश्यक रूप से लोगों से हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें।

2. बार-बार अपनी आंख, नाक और मुंह को न छुएं।

3. संक्रमित व्यक्ति के पास न जाएं।

4. लापरवाही से घरेलू उपचार पर निर्भर न रहें।

 

जारी दिशानिर्देश और सूचनाएं

इस वायरस के बचाव और रोकथाम के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, अनुमंडलीय अस्पतालों, और जिला स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को इन दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है।

प्रतिलिपियां जारी की गईं:

उपायुक्त, देवघर

राज्य सर्विलेंस पदाधिकारी, रांची

अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड

सरकार के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करें और सतर्क रहें। स्वास्थ्य विभाग इस वायरस की रोकथाम और उपचार के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *