नई दिल्ली:देश में एचएमपीवी वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरस से इस समय चीन में तबाही मची हुई है, भारत में भी मामले सामने आने पर लोगों में खौफ दिखने लगा था, जिसके बाद सरकार ने इस वायरस को लेकर लोगों से चिंता नहीं करने के लिए कहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एचएमपीवी (HMPV) के रूप में सामने आए नए वायरस को लेकर कहा कि यह कोई नया वायरस नहीं है, बल्कि पुराना है, पहले भी इसके मामले सामने आते रहे हैं, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस वायरस से पीड़ित रोगी जल्द ही ठीक हो जाता है। भारत चीन समेत अपने सभी पड़ोसी देशों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



