शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

पीएम मोदी का मिजोरम दौरा: बैराबी-सैरांग रेल लाइन समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

13 सितंबर 2025
पीएम मोदी का मिजोरम दौरा: बैराबी-सैरांग रेल लाइन समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के कई राज्यों के दौरे पर निकले, जिसके तहत वह सबसे पहले मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचे। यहां उन्होंने बैराबी-सैरांग रेल लाइन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। खराब मौसम और भारी बारिश के चलते पीएम मोदी आइजोल के लामुआल ग्राउंड तक हेलीकॉप्टर से नहीं पहुंच सके, इसलिए उन्होंने लेंगपुई एयरपोर्ट से ही डिजिटल माध्यम से जनता को संबोधित किया।

मिजोरम को रेल मानचित्र पर मिली नई पहचान

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन मिजोरम के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि अब यह राज्य भारतीय रेल के मानचित्र पर जुड़ गया है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले उन्होंने आइजोल रेलवे लाइन की नींव रखी थी और आज इसे जनता को समर्पित करते हुए गर्व हो रहा है। मोदी ने कहा कि दुर्गम भूभाग की चुनौतियों को पार करते हुए तैयार की गई बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन राज्य के विकास की नई जीवनरेखा बनेगी।

कनेक्टिविटी और अवसरों में होगा विस्तार

पीएम मोदी ने कहा कि इस रेलवे लाइन से न सिर्फ किसानों और व्यापारियों को देशभर के बड़े बाजारों तक पहुंच मिलेगी, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के नए अवसर भी खुलेंगे। इससे रोजगार के कई रास्ते बनेंगे और मिजोरम का विकास तेज़ी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि इस लाइन के जरिए सायरंग पहली बार राजधानी एक्सप्रेस से सीधे दिल्ली से जुड़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: डीआरआई ने भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर विदेशी सिगरेट ज़ब्त की

पूर्वोत्तर को बनाया विकास इंजन

मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में पूर्वोत्तर राज्यों के लिए लगातार काम किया गया है। आज ग्रामीण सड़कों, राजमार्गों, मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, नल का पानी और एलपीजी जैसी मूलभूत सुविधाएं यहां तक पहुंच चुकी हैं। आने वाले समय में मिजोरम को उड़ान योजना का भी लाभ मिलेगा और राज्य में हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी, जिससे दूरदराज के इलाकों तक पहुंच आसान होगी।

निवेश और संस्कृति पर जोर

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर की संस्कृति और संभावनाओं को देश और दुनिया में आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने निवेशकों को इस क्षेत्र में अपार अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि पर्यटन, वस्त्र और प्राकृतिक संसाधनों के जरिए पूर्वोत्तर भारत की आर्थिक ताकत बढ़ेगी।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *