Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

पलामू जिले में झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन और झारखंड राज्य ऑटो चालक महासंघ के बैनर तले ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और चक्का जाम पांचवें दिन भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष रामाकांत दुबे की अध्यक्षता और केंद्रीय संगठन सचिव राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना जारी है।

ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे नाराज चालकों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। आंदोलन स्थल पर पहुंचे डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और चेंबर ऑफ कॉमर्स पलामू के अध्यक्ष आनंद शंकर ने भी हस्तक्षेप का वादा किया है। लोक जनशक्ति पार्टी के विवेक सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मामले से अवगत कराया है।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 दिसंबर से आमरण अनशन और जिले में अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू होगा।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles