IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 रन से हराया। इस जीत के बाद टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या का सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो गया। उन्होंने विराट कोहली और क्रिस गेल की तारीफ करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
विजय माल्या का भावुक संदेश
विजय माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा “आरसीबी 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनी। शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन कोचिंग के साथ यह जीत हासिल हुई। बधाई हो! ई साला कप नमदे!” उन्होंने एक और पोस्ट में कहा “जब मैंने आरसीबी बनाई थी, मेरा सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आए। मुझे युवा विराट कोहली को चुनने का मौका मिला, जो 18 साल तक आरसीबी के साथ रहे। क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को चुनना भी मेरे लिए सम्मान की बात थी।”


