रांची : झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची द्वारा आज दिनांक 15.12.2024 को बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन श्री कमलेश बेहरा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के अध्यक्षता में किया गया। विभिन्न माननीय न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची में संसीमित बंदियों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया था, जिसमें 01 बंदी को जेल अदालत का लाभ देते हुए कारामुक्त किया गया जिसकी विवरणी निम्नवत हैं।
उक्त अवसर पर श्री कमलेश बेहरा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची, श्री श्री अक्षत श्रीवास्तव, कारापाल, न्यायिक दण्डाधिकारी, काराकर्मी बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, राँची, एवं डिप्टी एल0ए0डी0सी0 श्री तथा न्यायालयकर्मी, तथा बंदीगण उपस्थित थें। जेल अदालत -सह- विधिक जागरूकता शिविर में बंदियो को माननीय झालसा के निर्देशानुसार चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने के निमित प्रत्येक जेल अदालत में सदर अस्पताल से प्रतिनियुक्ति चिकित्सक की देखरेख में जाँच एवं ईलाज किया जायेगा, जिसका शुभारम्भ आज दिनांक – 15.12.2024 से कारा में कैप आयोजित कर किया गया। उक्त जेल अदालत में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची, द्वारा बंदियों के समस्या को सुना गया एवं बंदियों से आवेदन लेकर उक्त समस्या का तुरंत निराकरण हेतु उपस्थित एल.ए.डी.सी. एवं सदस्यों को निर्देशित किया गया।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.


