शनिवार, 28 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

जमशेदपुर: रूस में हिरासत में रहे मनीष साहू सुरक्षित घर लौटे

रूस के येकातेरिनबर्ग में हिरासत में रखे गए जमशेदपुर के 29 वर्षीय मनीष साहू भारतीय दूतावास की मदद से सुरक्षित घर लौट आए हैं।

मुख्य बातें

  • परिवार से टूट गया था संपर्क
  • दूतावास ने उपलब्ध कराई कानूनी सहायता
  • विदेश जाने से पहले सत्यापन की अपील
1 मिनट पहले
जमशेदपुर शहर का एक दृश्य

जमशेदपुर: रूस के येकातेरिनबर्ग में हिरासत में रखे गए जमशेदपुर के 29 वर्षीय मनीष साहू सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं। वह 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचे और शुक्रवार को ट्रेन से जमशेदपुर स्थित अपने घर पहुंचे। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने उनकी सुरक्षित वापसी की पुष्टि की है।

परिवार से टूट गया था संपर्क

मनीष छह अक्तूबर 2026 को पर्यटक के रूप में रूस गए थे। 27 अक्तूबर के बाद परिवार से उनका संपर्क टूट गया। इसके बाद उनकी मां नीलम साहू ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराई। मनीष ने विभाग को बताया था कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्होंने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने, झूठे आरोप लगाने और दबाव बनाने का आरोप भी लगाया था।

दूतावास ने उपलब्ध कराई कानूनी सहायता

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने 29 अक्तूबर को प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स, रांची और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया और मनीष को कानूनी व कांसुलर सहायता देने का आग्रह किया। तीन नवंबर को येकातेरिनबर्ग स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने निरोध केंद्र में मनीष से मुलाकात की। इस दौरान उनका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद में 80 सफाई मजदूर आउटसोर्सिंग पर

निरोध केंद्र के प्रमुख की ओर से जारी आदेश में मनीष को प्रशासनिक अपराध का दोषी माना गया। उन पर चार हजार रूबल का जुर्माना लगा और रूस से अनिवार्य निष्कासन का आदेश दिया गया। नौ नवंबर को न्यायिक अधिकारी ने मामले की समीक्षा की और 25 नवंबर को ताशकंद के रास्ते रूस छोड़ने की अनुमति दी। भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से मनीष उसी दिन रूस से रवाना हुए।

विदेश जाने से पहले सत्यापन की अपील

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने विदेश जाने वाले श्रमिकों और पर्यटकों से वैध वीजा, रोजगार अनुबंध और भर्ती एजेंसियों का सत्यापन कराने की अपील की है। विदेश में किसी तरह की परेशानी होने पर संबंधित भारतीय दूतावास या महावाणिज्य दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है। कक्ष ने मनीष की सुरक्षित वापसी में सहयोग करने वाले अधिकारियों के प्रति आभार भी जताया है।

स्रोत: Prabhat Khabar

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *