रविवार, 22 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

जमशेदपुर: साकची में 26 नवंबर को एयर रेड व ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

जमशेदपुर के साकची में आगामी 26 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य बातें

  • साकची में एयर रेड मॉक ड्रिल
  • तैयारियों को लेकर हुई बैठक
  • चार चरणों में होगी प्रशासनिक मुस्तैदी
9 मिनट पहले

साकची में एयर रेड मॉक ड्रिल

जमशेदपुर मॉक ड्रिल

जमशेदपुर, साकची : आगामी 26 नवंबर को साकची क्षेत्र में अचानक खतरे का सायरन बजने या बिजली गुल होने पर शहरवासियों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह किसी प्रकार की आपदा का संकेत नहीं बल्कि जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस की तरफ से आयोजित एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का हिस्सा है। रेड क्रॉस भवन परिसर में होने वाले इस अभ्यास के माध्यम से युद्ध या आपातकाल की स्थिति में विभिन्न विभागों की तत्परता और आपसी तालमेल की जांच की जाएगी।

तैयारियों को लेकर हुई बैठक

इस मॉक ड्रिल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के वास्ते शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने डीसी कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को समय पर संसाधन जुटाने, राहत दल के मूवमेंट और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की ठोस कार्ययोजना तैयार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में धालभूम के एसडीएम अर्णव मिश्रा, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर मुकेश मछुआ, एसओआर राहुल आनंद, डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज और सिविल डिफेंस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर: करनडीह में सड़क पर गंदा पानी बहने पर जाम की चेतावनी

चार चरणों में होगी प्रशासनिक मुस्तैदी

प्रशासन की इस मॉक ड्रिल का अभ्यास कुल चार चरणों में पूरा किया जाएगा जिसमें सेंट्रल आरसीडीसी, कोलकाता से संभावित हवाई हमले का अलर्ट मिलते ही चेतावनी सायरन बजाया जाएगा। सायरन बजते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, अग्निशमन, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना होंगी। इस दौरान घायलों को सुरक्षित निकालकर तत्काल चिकित्सा सहायता देने के साथ विभिन्न एजेंसियों के आपसी तालमेल का परीक्षण होगा। अभ्यास के दौरान निर्मल भवन को शेल्टर हाउस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहेंगी।

स्रोत: Prabhat Khabar

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *