Ranchi: झारखंड में कोयला चोरी और अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए सीसीएल की महत्वपूर्ण मगध और आम्रपाली कोयला परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इन खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने संभाल ली है। नई व्यवस्था के तहत आने वाले समय में CISF की तैनाती बढ़ाकर करीब 1700 जवानों तक किए जाने की योजना है।
चतरा जिले में स्थित मगध और आम्रपाली परियोजनाएं झारखंड के महत्वपूर्ण कोयला उत्पादन क्षेत्रों में शामिल हैं। आम्रपाली परियोजना से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कोयले का उत्पादन होता है। खदानों से निकलने वाले कोयले की चोरी, अवैध परिवहन और लीकेज को रोकने के लिए यहां ‘जीरो कोल लीकेज’ प्लान लागू किया गया है।



1 टिप्पणियाँ