Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand News: धौनी के बाद टेरिटोरियल आर्मी में अफसर बनने वाले दूसरे क्रिकेटर बने एनएन सुब्रमण्यम

Jamshedpur: सोनारी निवासी और राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर एनएन सुब्रमण्यम ने खेल के साथ देशसेवा के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी अफसर एंट्री प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में 13वीं रैंक हासिल की है। फिलहाल वह देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सुब्रमण्यम को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन दिया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर और पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है।

झारखंड के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं

एनएन सुब्रमण्यम झारखंड की ओर से अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। वह लेग स्पिनर हैं और वीजी ट्रॉफी तथा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। वह कदमा स्थित स्कूल ऑफ क्रिकेट के पूर्व कैडेट हैं और उन्होंने केएसएमएस से स्कूली शिक्षा पूरी की है।

सुब्रमण्यम महेंद्र सिंह धौनी के बाद झारखंड के दूसरे क्रिकेटर हैं, जिन्हें सेना में लेफ्टिनेंट की उपाधि मिलने जा रही है। हालांकि धौनी को यह सम्मान मानद रूप में मिला था।

दो लाख अभ्यर्थियों के बीच बनाई जगह

टेरिटोरियल आर्मी अफसर एंट्री परीक्षा जुलाई 2025 में हुई थी, जिसमें करीब 2 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा के बाद 900 अभ्यर्थियों को प्रयागराज में एसएसबी इंटरव्यू के लिए चुना गया।

पांच दिवसीय कठिन एसएसबी प्रक्रिया के बाद देशभर से केवल 23 अभ्यर्थी अनुशंसित किए गए। कुल 18 रिक्तियों के लिए सुब्रमण्यम ने 13वीं रैंक हासिल कर अंतिम मेरिट सूची में जगह बनाई।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच राजीव नायर और पत्नी शुभ्रा नायर को दिया है। उनकी उपलब्धि पर परिवार और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...
newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles