शनिवार, 7 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Jharkhand weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न, बढ़ेगा तापमान, जानें आज का वेदर अपडेट

9 मार्च 2025

रांची : रांची का मौसम पिछले 24 घंटों में शुष्क ही बना हुआ था, जहां सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही थी, वहीं दोपहर में कड़ी धूप देखी गई। यहीं हाल आसपास के अन्य जिलों में भी देखा गया। लेकिन रविवार (आज) को मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है, जिससे लोगों को अब गर्मी महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज और कल यानी 9 और 10 मार्च को झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) और उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

आज रांची में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है। वहीं बीते दिन सबसे गर्म जिले की बात करें तो, सरायकेला में 35.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है, जबकि खूंटी में 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे न्यूनतम तापमान देखा गया है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *