Post Views: 55
रांची : झारखंड सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम को निलंबन मुक्त कर दिया है। जल संसाधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है।
अधिसूचना में उन्हें जल संसाधन विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र रांची में मुख्य अभियंता रहे बीरेंद्र राम को ईडी ने पीएमएलए की धारा 19 के तहत 23 फरवरी 2023 को हिरासत में लिया था। इसके बाद 27 फरवरी 2023 को विभागीय आदेश से 23 फरवरी 2023 के प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।
