https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
विविध

वरिष्ठ पत्रकार गणेश भगत के निधन पर जदयू धनबाद ने अर्पित की श्रद्धांजलि

धनबाद। मीडियाजगत के वरिष्ठ पत्रकार और पुटकी के विशेष संवाददाता गणेश भगत के आकस्मिक निधन की खबर से धनबाद में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलते ही जदयू धनबाद के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने उनके आवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा, “गणेश भगत जी के निधन से मैंने व्यक्तिगत रूप से एक मार्गदर्शक खो दिया है। मेरे राजनीतिक जीवन के आरंभिक दिनों में उनका अमूल्य योगदान रहा है। वे मृदुभाषी, मिलनसार और सामाजिक न्याय-सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध थे। यह क्षति शब्दों में बयान करना बेहद कठिन है। जदयू धनबाद परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है।”

श्रद्धांजलि सभा में कई प्रमुख जदयू नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोक व्यक्त करने वालों में धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दूबे, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, धनबाद युवा अध्यक्ष रूपेश पासवान, अनिल सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुष्पा पांडेय, वैजू सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

सभी ने स्वर्गीय गणेश भगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। गणेश भगत जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!