रजिस्ट्रार, फाइनेंस ऑफिसर और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशंस के लिए कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है। साथ में असिस्टेंट प्रोफेसर (एकेडमिक लेवल 11 या ऊपर) के रूप में कम से कम 15 साल का अनुभव, या लेवल 12 और ऊपर पर 8 साल की सेवा, या 15 साल का प्रशासनिक अनुभव (जिसमें 8 साल डिप्टी रजिस्ट्रार या समकक्ष पद पर) मांगा गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार के लिए 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और 9 साल का असिस्टेंट प्रोफेसर अनुभव, या असिस्टेंट रजिस्ट्रार/समकक्ष पद पर 5 साल का प्रशासनिक अनुभव जरूरी है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और 5 साल का सुपरवाइजरी अनुभव चाहिए। फिजिकल एजुकेशन वाले पद के लिए फिजिकल एजुकेशन या स्पोर्ट्स साइंस में पीएचडी, 8 साल का अनुभव और फिजिकल फिटनेस टेस्ट जैसी शर्तें हैं। रजिस्ट्रार, फाइनेंस ऑफिसर, कंट्रोलर और डिप्टी रजिस्ट्रार पदों पर 55 साल से कम उम्र वालों को प्राथमिकता मिलेगी, और चयन प्रक्रिया के दौरान 60 साल के हो जाने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं होगा।
योग्यता और चयन प्रक्रिया: शैक्षणिक अंक और इंटरव्यू
चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन के आधार पर प्रारंभिक मेरिट लिस्ट बनेगी और आपत्तियां लेने के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। दूसरे चरण में प्रमाणपत्र सत्यापन और इंटरव्यू होगा। अंक दो हिस्सों में मिलेंगे: शैक्षणिक योग्यता के 100 अंक (मैट्रिक के प्रतिशत का 0.15 गुना, इंटर का 0.20, स्नातक का 0.25 और स्नातकोत्तर का 0.40 गुना) और इंटरव्यू के 100 अंक। कुल 200 अंकों में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40% अंक जरूरी हैं।
आवेदन कैसे करें
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन, वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम के तहत JPSC की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर होना था। फॉर्म भरने की तारीख 18 सितंबर 2025 से 8 अक्टूबर 2025 तक थी और फीस 9 अक्टूबर तक जमा हो सकती थी। आवेदन शुल्क अनारक्षित, BC-I, BC-II और EWS के लिए 600 रुपये तथा झारखंड के SC/ST उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये था; 40% या ज्यादा दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क से छूट थी। हर पद के लिए अलग आवेदन और शुल्क जरूरी था। ऑनलाइन फॉर्म की स्व-अभिप्रमाणित प्रति प्रमाणपत्रों के साथ 21 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे तक आयोग कार्यालय (सर्कुलर रोड, रांची) में जमा करनी थी। आवेदन की तारीख बीत चुकी है, इसलिए आगे की सूचना आयोग की वेबसाइट पर देखें।