Top 5 This Week

Related Posts

JSCA elections news: सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम समेत सभी सदस्यों की हुई जीत

  • JSCA के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप, 
रांची : रविवार को जेएससीए का चुनाव संपन्न हुआ। अजय नाथ शाहदेव और एसके बेहरा के गुट के बीच हुए मुकाबले में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ ने क्लीन स्वीप किया है। अध्यक्ष पद समेत सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव गुट की जीत हो गई है। एसके बेहरा गुट को करारी शिकस्त मिली है।
15 सीटों पर हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय नाथ शाहदेव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद पर संजय पांडे, सचिव पद पर क्रिकेटर सौरभ तिवारी, सह सचिव पद पर क्रिकेटर शाहबाज नदीम ने जीत दर्ज की है। अमिताभ घोष ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है।
अजय नाथ शाहदेव के गुट की ओर से कमेटी मेंबर के रूप में संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान और रत्नेश कुमार सिंह की जीत हुई है। जिला कमेटी मेंबर में वीरेंद्र पाठक, श्रीराम पुरी, राघवेंद्र नारायण सिंह और उत्तर कुमार बिस्वास ने जीत हासिल की है।
वहीं स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव के रूप में उमा महेश्वर राव ने जीत का परचम लहराया है। जीत के बाद अजय नाथ शाहदेव के गुट ने जेएससीए स्टेडिम में जमकर आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। अजय नाथ शाहदेव गुट का वादा है कि वो पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के सपनों को पूरा करेगी।
अजय नाथ शाहदेव अमिताभ चौधरी के नजदीकी माने जाते थे और उनके नेतृत्व में ही उन्होने जेएससीए की बारिकियों को समझा। इस बार के चुनाव में उनका मुकाबला जमशेदपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति एके बेहरा से था, रोमांचक और कड़ा मुकाबला होने की संभावनाओं के बीच अजय नाथ शाहदेव की द टीम ने एकतरफा मुकाबला में एके बेहरा गुट को हरा दिया।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles