शनिवार, 7 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम स्टार्मर की बैठक में खालिस्तान और रक्षा सहयोग पर चर्चा

9 अक्टूबर 2025
पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम स्टार्मर की बैठक में खालिस्तान और रक्षा सहयोग पर चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर के बीच गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को हुई बैठक में खालिस्तान चरमपंथ और सुरक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक समाजों में कट्टरवाद और हिंसक उग्रवाद का कोई स्थान नहीं है और समाज को प्राप्त स्वतंत्रता का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में भारत ने ब्रिटेन से खालिस्तानियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। विदेश सचिव ने कहा कि दोनों देशों के कानूनी ढांचे के तहत ब्रिटेन में सक्रिय खालिस्तानियों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। भारत अक्सर इस मुद्दे को ब्रिटेन के सामने उठाता रहा है। मार्च 2023 में लंदन में भारतीय दूतावास के सामने खालिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन किया था और मार्च 2025 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की गाड़ी के सामने विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसे सुरक्षा की बड़ी चूक माना गया।

भारत-यूके संबंध और रक्षा सहयोग

पीएम मोदी ने बैठक के दौरान कहा, “भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक साझेदार हैं। दोनों देशों के बढ़ते संबंध वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं।” बैठक के बाद दोनों पक्षों ने भारतीय सेना की वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए हल्की बहुउद्देशीय मिसाइल प्रणालियों की आपूर्ति पर सहमति जताई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: एनडीए में नई रणनीति, पहले चिराग, मांझी और कुशवाहा की सीट तय,फिर BJP-JDU बांटेंगी बाकी

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *