शनिवार, 14 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सौंपा ये मांगपत्र

18 जनवरी 2025

खरसावां-विधायक दशरथ गागराई ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सरायकेला-खरसावां के विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां, कुचाई समेत कोल्हान क्षेत्र में सिल्क उद्योग की बेहतरी के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि तसर की खेती को बढ़ावा देकर किसानों के साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है. इसके साथ ही विकास के कई मुद्दों पर चर्चा की.

विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के आमदा में निर्माणाधीन 500 बेड के अस्पताल के शेष कार्य जल्द पूरा कराने के लिए आवंटन का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बन जाने से सरायकेला-खरसावां समेत पश्चिमी सिंहभूम जिले के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ पहुंचेगा. विधायक ने खरसावां शहीद स्मारक को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने, नयी योजना लेने और शहीदों के सम्मान में निर्मित शहीद स्मारक का विकास करने की मांग की.

खरसावां विधायक दशरथ गागराई को झारखंड विधानसभा की आवास समिति का सभापति मनोनित किया गया है, जबकि विधायक समीर मोहंती, भूषण बाड़ा और प्रदीप प्रसाद को समिति का सदस्य मनोनित किया गया है. स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है. उनके निर्देश पर झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेंब्रम ने अधिसूचना जारी की है. समिति का कार्यकाल अगले एक वर्ष या फिर समिति का पुनर्गठन होने तक रहेगा. खरसावां विधायक दशरथ गागराई को झारखंड विधानसभा की आवास समिति का सभापति मनोनित किए जाने पर स्थानीय लोगों से खुशी व्यक्त की है.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *