Top 5 This Week

Related Posts

Lawyers’ strong protest against Pakistan:भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत भी न कर सके दुश्मन

  • जमशेदपुर में वकीलों का पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध, कठोर कार्रवाई की मांग
जमशेदपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष भारतीयों की निर्मम हत्या से आक्रोशित जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वकीलों ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने इस घटना को “कायराना हरकत” करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया और आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की।
भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत भी न कर सके दुश्मन : बार एसोसिएशन
जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से अपील की कि ऐसी कठोर और निर्णायक कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी दुश्मन भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत न कर सके। वक्ताओं ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि शब्दों की बजाय सीधी कार्रवाई होनी चाहिए।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखा
घटना में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, काउंसलर अनिल कुमार तिवारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रथीन्द्र नाथ दास, पूर्व अध्यक्ष लाल अजीत कुमार अंबष्ट समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार ने किया।
काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
सुबह से ही अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधने का अभियान शुरू किया और पूरे दिन न्यायिक कार्य में काली पट्टी पहनकर भाग लिया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह मौन विरोध नहीं, बल्कि एक सशक्त चेतावनी है कि देश के सम्मान और न्याय के लिए वे हर मोर्चे पर तैयार हैं।
500 से अधिक वकीलों ने दी एकजुटता की मिसाल
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बोलाई पांडा, विनीता सिंह, पुष्पा कुमारी, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अजय सिंह राठौड़, सुशील कुमार जायसवाल, कुलविंदर सिंह, राजू सिंह, आरसी कर, महेंद्र प्रसाद, टीएन ओझा सहित 500 से अधिक अधिवक्ता शामिल हुए। सभी ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की और देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles