रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

आतंकी हमले में शहीद IB अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा:Last rites will take place in Jhalda.

24 अप्रैल 2025
  •  झालदा में होगा अंतिम संस्कार
रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर  गुरुवार सुबह रांची एयरपोर्ट लाया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से उनके पैतृक गांव पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा के लिए रवाना कर दिया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मनीष रंजन अपनी पत्नी जया मिश्रा, 12 वर्षीय बेटे और 8 वर्षीय बेटी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। वे पहलगाम के एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल पर मौजूद थे, जब वहां आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में गोली लगने से मनीष रंजन की मौके पर ही मौत हो गई।

मनीष रंजन वर्तमान में हैदराबाद में आईबी के सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। शोक की इस घड़ी में पूरे राज्य और विभाग में मातम पसरा है। परिजनों के अनुसार, मनीष हमेशा से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे और अपनी जिम्मेदारी को सर्वोपरि मानते थे। अब उनके परिवार और विभाग को उनकी शहादत पर गर्व के साथ-साथ गहरी पीड़ा भी है।
सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मनीष रंजन की शहादत को नमन किया गया है, वहीं आम जनता भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *