Top 5 This Week

Related Posts

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत

चौका। सरायकेला खरसावां जिला के चौका स्थित जबड़ी गांव के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल जय किशन चौधरी (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के मित्र पीआर गुप्ता ने बताया कि जय किशन चौधरी जाइडस के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव डीलर का काम करता था। घटना के वक्त वह काम खत्म कर चौका होते हुए अपनी बाइक से जमशेदपुर के मानगो स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने घायल जय किशन को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह दोस्तों और परिजनों को मिली।

मृतक जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के कृष्णापुरी अपार्टमेंट में अकेले रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी और उसके माता-पिता रांची में रहते हैं।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगाया जाएगा।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles