जमशेदपुर। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यू) की करारी हार होने वाली है। मोदी और शाह इस बात को लेकर बेचैन हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव कैसे जीता जाए।
जमशेदपुर एवं तरैया सारण निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार में 65 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं। अब चुनाव आयोग को यह बताना होगा कि किन परिस्थितियों में यह नाम काटे गए। कई घरों में 200–300 वोटरों के नाम दिखाए गए हैं, जो पूरी तरह गलत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन को रोकने के लिए भाजपा साजिश रच रही है। बिहार की जनता भाजपा और जद (यू) सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह साबित करने में लगे हैं कि कि चुनाव आयोग फर्जी वोटर बनाकर भाजपा को जिता रही है। फर्जी वोटरों के सहारे ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और भाजपा की सरकार बनी। चुनाव आयोग को चाहिए कि शपथ पत्र देकर यह स्पष्ट करे कि फर्जी वोटर नहीं बनाए गए हैं।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



