Top 5 This Week

Related Posts

पंजाब में 2000 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

पंजाब के कई जिलों में आई बाढ़ ने किसानों की फसलों, घर सब कुछ तबाह कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब समेत कई बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर सकते है।

जानकारी के अनुसार ये दौरा केंद्रीय सहायता से पहले किया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सकें और स्थिति का आकलन कर सकें। पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से व्यापक तबाही हुई है, जिससे कई लोगों को अपनी जान और घर-बार गंवाने पड़े हैं। इस दौरे से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के दौरे से प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से तत्काल सहायता मिलने का विश्वास भी बढ़ेगा।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में जापान और चीन दौरे से लौटने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की थी। केंद्र सरकार लगातार प्रभावित राज्यों को राहत और बचाव कार्यों में सहयोग दे रही है। गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई है। वहीं, पंजाब में करीब 2000 से अधिक गांव बाढ़ में डूब गए हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles