गुरुवार, 12 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

नागपुरी के अधरतिया राग सम्राट गोविंद शरण लोहरा का 70 वर्ष की उम्र में निधन

2 जनवरी 2025

रांची : आज गुरुवार सुबह 10 बजे लोहरदगा जिले के इटा गाँव स्थित आवास में 70 वर्षीय नागपुरी लोक कलाकार गोविंद शरण लोहरा का निधन हो गया। 5 मई 1955 को इटा गाँव में जन्मे स्वर्गीय लोहरा लम्बे समय से लकवाग्रस्त थे। उनके निधन से पूरा नागपुरी समाज शोकाकुल है।

रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सविता केशरी, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नन्द तिवारी, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ रीझू नायक, डॉ राम कुमार गहरी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से नागपुरी समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लोहरा गायन को सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नहीं मानते थे, बल्कि समाज के हर पहलू और समस्या को गीत के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का काम किया। वे नागपुरी गीत लेखन, गायन, वादन और नृत्य में पारंगत थे।

बता दें कि उन्होंने 450 से भी गीतों की रचनाएँ की और खुद गाया भी। इनके जीवन और रचनाओं पर राम लखन सिंह यादव कालेज के प्राध्यापक डॉ राम कुमार ने अपना पीएचडी शोध भी प्रस्तुत किया है। आकाशवाणी, दूरदर्शन के अलावा देश व विदेश में भी स्वर्गीय लोहरा ने नागपुरी गीत संगीत का लोहा मनवाया है। कल दोपहर उनका अंतिम संस्कार उनके गाँव में ही किया जायेगा।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *