रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी में आधी रात बाढ़, 4 लापता, पुल बहे

12 अक्टूबर 2026

गोरखा (नेपाल): नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में आई अचानक बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। आधी रात जब लोग गहरी नींद में थे, तब पहाड़ी नदियों में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और देखते ही देखते कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए।प्रशासन के अनुसार इस आपदा में कई पुल बह गए हैं, 10 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त होकर पानी में बह गए हैं और 4 लोग लापता हैं।

हालांकि, अब तक जनहानि का पूरा आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया है।जब लोग सो रहे थे तभी बढ़ा जलस्तरस्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे उग्युलंग और सियार नदियों की ओर से पानी के तेज बहाव की आवाज सुनाई दी। ये दोनों पहाड़ी नदियां आगे चलकर सिरदिबास के पास बूढ़ी गंडकी में मिलती हैं। आवाज सुनकर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और वे ऊंचाई वाले स्थानों की ओर भागने लगे।

भूस्खलन बना वजह?प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, सियार या उग्युलंग नदी के रास्ते में भूस्खलन से अवरोध पैदा हो गया था। इससे नदी का प्रवाह रुक गया और पानी एक स्थान पर जमा होने लगा। जब दबाव बढ़ा तो यह अवरोध अचानक टूट गया, जिससे फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति बन गई।

हालांकि, प्रशासन ने अभी अंतिम पुष्टि नहीं की है।चुमनुबरी वार्ड-3 में सबसे ज्यादा नुकसानगोरखा के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, चुमनुबरी के सिरदिबास क्षेत्र से ऊपर भूस्खलन की सूचना मिली है। शुरुआती आकलन में 5 से 7 मकानों के बहने की बात कही गई है।

पुलों के बहने से राहत और बचाव कार्यों में भी मुश्किलें आ रही हैं।प्रशासन ने लोगों को नदी किनारों से दूर रहने और सतर्क रहने की अपील की है। लापता लोगों की तलाश जारी है।

Ragav Kalia
Author: Ragav Kalia

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Ragav Kalia, News Media Kiran

Ragav Kalia

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *