https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

नेपाल हिंसा: राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, 19 की मौत- भारत ने जारी की एडवाइजरी

Home » नेपाल हिंसा: राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, 19 की मौत- भारत ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल हिंसा: राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, 19 की मौत- भारत ने जारी की एडवाइजरी

डेस्क: नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी पद छोड़ दिया है। इससे राजनीतिक संकट और गहरा गया है। इस बीच, सोशल मीडिया ऐप्स पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया है। अब तक की घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ जारी है।

नेपाल सरकार ने हाल ही में 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर पाबंदी लगाई थी। इसके खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ विरोध अचानक हिंसक रूप ले बैठा। सरकार ने हालात बिगड़ते देख प्रतिबंध वापस भी ले लिया, लेकिन जनता का गुस्सा कम नहीं हुआ और आंदोलन बेकाबू हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने गुस्से में संसद भवन में आग लगा दी। भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली के दफ्तर समेत कई मंत्रियों और नेताओं के कार्यालयों को निशाना बनाया। कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। राजधानी काठमांडू में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, फिर भी हालात काबू से बाहर बताए जा रहे हैं।

भारत ने जारी की यात्रा एडवायजरी

नेपाल में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा एडवायजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को फिलहाल नेपाल की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

विदेश मंत्रालय ने नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। उन्हें भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नेपाल की अस्थिर स्थिति का असर सिर्फ उसकी राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया पर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: झारखंड में कोयला घोटाले पर CBI का बड़ा छापा, 7 गिरफ्तार, CCL कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!