Top 5 This Week

Related Posts

नेपाल: कौन है बालेन शाह जो ओली के इस्तीफे के बाद बने जेन-Z की नई उम्मीद

डेस्क: नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब एक नया नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है—काठमांडू के मेयर बालेन शाह, जिन्हें लोग बालेन शाह के नाम से जानते हैं। खासकर युवा पीढ़ी उन्हें भविष्य का नेता मान रही है और सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में अभियान तेज हो गया है।

कौन हैं बालेन शाह?

बालेन शाह पेशे से सिविल इंजीनियर हैं और रैपर के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर का चुनाव एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर जीता था। उनकी जीत ने पारंपरिक राजनीति के ढांचे को हिला दिया था। मेयर बनने के बाद बालेन शाह ने शहर में कई प्रशासनिक सुधार लागू किए और भ्रष्टाचार विरोधी कदम उठाए। साफ-सुथरी छवि और सख्त रवैये ने उन्हें जनता, खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बना दिया।

सिर्फ नेपाल ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बालेन शाह की पहचान बनी। 2023 में टाइम मैगजीन ने उन्हें टॉप 100 उभरते नेताओं की सूची में शामिल किया। न्यूयॉर्क टाइम्स समेत कई वैश्विक मीडिया संस्थानों ने भी उनकी कार्यशैली और लोकप्रियता की सराहना की। हाल ही में उन्होंने जेन-जी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा था कि वे उम्र सीमा की वजह से खुद शामिल नहीं हो सकते, लेकिन पूरी सहानुभूति प्रदर्शनकारियों के साथ है।

बालेन शाह और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच टकराव किसी से छिपा नहीं है। काठमांडू महानगर ने जब नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू की, तो कई नेताओं के खिलाफ भी कदम उठे। उस समय बालेन शाह ने सीधे तौर पर ओली पर निशाना साधा। इस विवाद के बाद हजारों नगर कर्मचारियों को वेतन न मिलने की स्थिति बनी, लेकिन शाह ने कर्मचारियों का साथ दिया और सरकार को चेतावनी दी। इससे उनकी छवि और मजबूत हो गई।

नेपाल की जनता लंबे समय से भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता से परेशान है। पारंपरिक दलों से मोहभंग के बीच बालेन शाह का स्वतंत्र और साफ-सुथरा चेहरा युवाओं को आकर्षित कर रहा है। फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोग उन्हें नई राजनीतिक पार्टी बनाने और देश की बागडोर संभालने की अपील कर रहे हैं।
ओली के इस्तीफे के बाद जिस तरह माहौल बना है, उससे साफ है कि बालेन शाह नेपाल की नई राजनीति में एक बड़े खिलाड़ी के रूप में उभर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Sleeper Express: पटना-दिल्ली सफर में नई स्पीड, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ला रही क्रांति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles