https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

पलामू में दो अपराधियों की हत्या के मामले में गिरफ्तार निशि पांडे का रिमांड खत्म, भाई के साथ पुलिस ने भेजा जेल

Home » पलामू में दो अपराधियों की हत्या के मामले में गिरफ्तार निशि पांडे का रिमांड खत्म, भाई के साथ पुलिस ने भेजा जेल
पलामू में दो अपराधियों की हत्या के मामले में गिरफ्तार निशि पांडे का रिमांड खत्म, भाई के साथ पुलिस ने भेजा जेल

पलामू : पांडेय गिरोह गैंगवार मामले में गिरफ्तार निशि पांडेय और उनके भाई निशांत सिंह को रिमांड पूरी होने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसआईटी ने दोनों से पांच दिनों तक पूछताछ की थी। इसके बाद दोनों को पलामू सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

पांच जनवरी को पलामू के चैनपुर स्थित गरदा गांव में पांडेय गिरोह से जुड़े रहे भरत पांडेय और दीपक साव की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एसआईटी का गठन करके 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। इसके बाद एसआईटी ने रामगढ़ से निशि पांडेय और निशांत सिंह को गिरफ्तार किया था।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!