Ranchi-मंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए नया पोर्टल लॉन्च, पुराने पोर्टल को भी किया जाएगा पुनः चालूरांची: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल को सामाजिक सुरक्षा कोषांग की नई गाइडलाइन के अनुसार तैयार किया गया है। इसके माध्यम से सीओ और बीडीओ स्तर के अधिकारियों को लॉग-इन की सुविधा दी जाएगी, जिससे योजना के संचालन में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके।
पुराने पोर्टल की भी होगी पुनः शुरुआत
इसके साथ ही योजना के पुराने पोर्टल को भी पुनः खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसका उद्देश्य पुराने लाभुकों के आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारना और उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित करना है। साथ ही, नये पोर्टल के जरिए महिलाएं फिर से आवेदन कर सकेंगी।
भुगतान में आ रही समस्याएं
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत कई महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, लेकिन उनके बैंक खातों में भुगतान नहीं पहुंच पा रहा है। समाज कल्याण निदेशालय ने इस गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों से आवेदन रिपोर्ट मांगी है, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके।
सरकार का यह कदम योजना के लाभुकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और उन्हें समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



