रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

लॉर्ड्स टेस्ट में नितीश रेड्डी का जलवा, पहले ही ओवर में झटके दो विकेट

11 जुलाई 2025
लॉर्ड्स टेस्ट में नितीश रेड्डी का जलवा, पहले ही ओवर में दो इंग्लिश बल्लेबाज़ों को किया ढेर

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत भारत के लिए बेहद शानदार रही। इस शानदार आगाज़ के हीरो रहे गेंदबाज़ नितीश रेड्डी, जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के दो प्रमुख बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया।

रेड्डी ने अपने डेब्यू ओवर की तीसरी गेंद पर बेन डकेट को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर टप्पा खाकर हल्की सी मूव हुई, जिस पर डकेट ने बल्ला छेड़ा और पंत ने शानदार कैच पकड़ते हुए भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद रेड्डी ने ओवर की आखिरी गेंद पर ज़ैक क्रॉली को भी चलता कर दिया। क्रॉली 18 रन बनाकर सेट दिख रहे थे, लेकिन रेड्डी की सीम मूवमेंट और एक्स्ट्रा बाउंस ने उन्हें चकमा दे दिया। एक बार फिर गेंद पंत के दस्तानों में जा समाई।

इतिहास में दर्ज हुआ नाम

नीतीश रेड्डी 2006 के बाद पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बने हैं जिन्होंने टेस्ट में अपने पहले ओवर में दो विकेट चटकाए हैं। इससे पहले यह कमाल इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में हैट्रिक लेकर किया था। लॉर्ड्स के मैदान पर रेड्डी ने यह कारनामा दोहरा कर खुद को भविष्य का बड़ा नाम साबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ओडिशा सरकार ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फेल सिस्टम लागू किया

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *