Top 5 This Week

Related Posts

नोबेल शांति पुरस्कार: विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को समर्पित किया सम्मान

डेस्क: 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में इस सम्मान को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेज़ुएला के “पीड़ित” नागरिकों को समर्पित किया है। मचाडो ने कहा कि यह सम्मान स्वतंत्रता और लोकतंत्र की उनकी लड़ाई को और मजबूती देगा।

मारिया मचाडो ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं यह पुरस्कार राष्ट्रपति ट्रंप को समर्पित करती हूं। यह हमारे संघर्ष की मान्यता है और हमें आजादी की दिशा में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन है। आज हम पहले से कहीं अधिक राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिका के लोगों, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लोकतांत्रिक देशों को अपने मुख्य सहयोगी मानते हैं। यह पुरस्कार वेनेज़ुएला के पीड़ित लोगों और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए है, जिन्होंने हमारी लड़ाई में निर्णायक समर्थन दिया।”

यह बयान ऐसे समय आया है, जब ह्वाइट हाउस ने नार्वे की नोबेल समिति द्वारा मचाडो को पुरस्कार देने के फैसले की आलोचना की थी। ह्वाइट हाउस का आरोप था कि यह निर्णय “राजनीतिक प्रेरणाओं” से प्रभावित है।

व्हाइट हाउस प्रवक्ता स्टीवन चेंग ने प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप शांति समझौतों को आगे बढ़ाते रहेंगे, युद्धों का अंत करेंगे और जीवन बचाएंगे। उनके पास एक मानवतावादी हृदय है। उनकी इच्छाशक्ति इतनी प्रबल है कि वे पहाड़ों को भी हिला सकते हैं।”

ह्वाइट हाउस ने यह भी आरोप लगाया कि नोबेल समिति ने शांति से अधिक राजनीति को तवज्जो दी है।

मारिया कोरिना मचाडो को यह पुरस्कार वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों और तानाशाही से न्यायपूर्ण बदलाव के लिए उनके संघर्ष की मान्यता के रूप में दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार आगामी 10 दिसंबर 2025 को ओस्लो में प्रदान किया जाएगा, जिस दिन नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि होती है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Ghatsila Bypoll 2025: ECI ने जारी किया अपडेट, 11 नवंबर को मतदान, 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles