Top 5 This Week

Related Posts

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने दिया इस्तीफा, देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदले गए

नई दिल्ली: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद देश के कई राज्यों में भी राज्यपालों की नियुक्तियों में बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।

इसके अलावा, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल और पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

आरिफ मोहम्मद खान को उनके बेबाक और स्पष्ट बयानों के लिए जाना जाता है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। राजनीतिक विशेषज्ञ इन बदलावों को प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles