रविवार, 29 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

पलामू: परिसीमन से गढ़वा को मिल सकती है अलग लोकसभा सीट

प्रस्तावित परिसीमन के बीच झारखंड में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना से गढ़वा को अलग लोकसभा क्षेत्र मिलने की चर्चा तेज है।

मुख्य बातें

  • झारखंड में सात सीटें बढ़ने की संभावना
  • गढ़वा की आबादी अलग सीट के संभावित मानक के करीब
  • चार जिलों की आबादी 50 लाख के पार
10 मिनट पहले
गढ़वा और पलामू लोकसभा क्षेत्र का मानचित्र

पलामू, गढ़वा। प्रस्तावित परिसीमन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच झारखंड में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना ने क्षेत्रीय राजनीति में नये समीकरणों की चर्चा तेज कर दी है। संभावित पुनर्गठन में गढ़वा को अलग लोकसभा क्षेत्र के रूप में पहचान मिल सकती है। फिलहाल गढ़वा जिले की दोनों विधानसभा सीटें पलामू संसदीय क्षेत्र में शामिल हैं, जबकि पलामू जिले की पांकी विधानसभा चतरा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में परिसीमन के दौरान पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों के संसदीय समीकरण बदल सकते हैं।

झारखंड में सात सीटें बढ़ने की संभावना

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रत्येक राज्य में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के निर्णय के आलोक में झारखंड में लोकसभा की सात सीटें बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है। इससे राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या 14 से बढ़कर 21 हो सकती है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड की आबादी 3,29,88,134 थी। इस आबादी को 21 लोकसभा सीटों के हिसाब से बांटने पर प्रति संसदीय क्षेत्र की औसत आबादी करीब 15.70 लाख आती है।

यह भी पढ़ें: पलामू: मेदिनीनगर में 33 केवी वुल्फ वायर का काम शुरू, रहेगी बिजली कटौती

गढ़वा की आबादी अलग सीट के संभावित मानक के करीब

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार गढ़वा जिले की आबादी 13,22,784 थी। यह संभावित औसत आबादी से कुछ कम है। वहीं, वर्तमान पलामू संसदीय क्षेत्र में शामिल छह विधानसभा क्षेत्रों के 37 प्रखंडों की कुल आबादी 28,76,428 थी। ऐसे में पलामू संसदीय क्षेत्र की आबादी संभावित औसत से काफी अधिक है। इसी आधार पर गढ़वा को अलग लोकसभा क्षेत्र बनाने और जरूरत पड़ने पर पलामू जिले की एक-दो विधानसभा सीटों को इसमें शामिल करने की संभावना पर चर्चा हो रही है।

चार जिलों की आबादी 50 लाख के पार

वर्तमान पलामू और चतरा संसदीय क्षेत्रों में चार जिले शामिल हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इनकी कुल आबादी 50,32,517 थी। वर्तमान में पलामू संसदीय क्षेत्र में डालटनगंज, गढ़वा, भवनाथपुर, बिश्रामपुर, छतरपुर और हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, चतरा संसदीय क्षेत्र में चतरा, सिमरिया, लातेहार, पांकी और मनिका विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

स्रोत: Prabhat Khabar

Sudhanshu Tiwari
Author: Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Sudhanshu Tiwari, News Media Kiran

Sudhanshu Tiwari

Sudhanshu Tiwari handles the website and digital support for NewsMediaKiran, helping ensure the platform remains smooth, updated, and user-friendly. He specializes in website development, maintenance, and digital solutions, with a focus on creating reliable and effective online experiences.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *