Top 5 This Week

Related Posts

इंडिगो की फ्लाइट में फंसे यात्री, प्लेन तैयार लेकिन पायलट नहीं

Indigo Flight: नई दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों की मुश्किलें गुरुवार को चरम पर पहुंच गईं। एक यात्री ने बताया कि दोपहर 2.15 बजे की फ्लाइट के लिए सुबह से एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन स्टाफ ने कहा प्लेन तैयार है मगर पायलट नहीं है। बोर्ड पर समय पर उड़ान का मैसेज दिखता रहा, लेकिन बोर्डिंग नहीं हुई। यात्री घंटों इंतजार करते रहे और गुस्सा बढ़ता गया। कई लोगों ने दूसरी एयरलाइंस के टिकट महंगे होने से बदलने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। आखिरकार कई फ्लाइटें देर शाम तक खिसकती रहीं और कुछ कैंसिल हो गईं। छोटे शहरों से आने वाले यात्री सबसे ज्यादा परेशान हुए, जिनकी मीटिंग और जरूरी काम छूट गए। इंडिगो का यह संकट पिछले कई दिनों से चल रही है।

एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी: स्टाफ बेबस, यात्री गुस्से में

Indigo Flight

दिल्ली के टी1 टर्मिनल पर गेट 38 के पास यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। सुबह 10.30 बजे की फ्लाइट वाले यात्री भी वहीं फंसे थे। स्टाफ से जब पूछा गया तो जवाब मिला कि पायलट नहीं है। कोई पक्का समय नहीं बताया गया। एक महिला स्टाफ पर यात्री गुस्सा हो गए, लेकिन मामला शांत हो गया। नई शादीशुदा जोड़ा सुबह से फंसा रहा और सामान चेक इन होने से कैंसिल भी नहीं कर पाया। बोर्ड पर समय बदलता रहा, 2.15 से 6.30, फिर 7.10 और आखिर 8.20 बजे तक। अफवाहें फैलीं कि फ्लाइट आधी रात को जाएगी या कैंसिल हो जाएगी। यात्री किताब पढ़ते, चार्जिंग करते और इंतजार करते रहे।

इंडिगो की मुश्किलें और यात्रियों का फैसला

Indigo Flight

इंडिगो ने नए क्रू ड्यूटी नियमों की वजह से आई दिक्कत के लिए माफी मांगी है। लेकिन यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। कई ने फ्लाइट कैंसिल कर दी और ट्रिप टाल दी। एक यात्री ने बताया कि 24 घंटे पहले चेतावनी मिली थी, लेकिन टिकट महंगा होने से मजबूरी में आए। अब वापसी की फ्लाइट का भी डर सता रहा है। इंडिगो ने वादा किया कि जल्द शेड्यूल ठीक हो जाएगा, लेकिन यात्रियों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles